बैकफुट पर भाजपाः बड़ी कार्रवाई, रक्षा समिति से प्रज्ञा की छुट्टी पार्टी से भी हो सकती हैं बाहर!

संसद में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा, लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी की निंदा करती है, पार्टी ऐसे बयानों का कभी समर्थन नहीं करती।


नड्डा ने कहा, प्रज्ञा ठाकुर संसद सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। भाजपा में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मामलों की परामर्श समिति से हटाये जाने की सिफारिश


की। गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को तब एक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया जब द्रमुक सदस्य ए राजा अदालत के समक्ष नाथूराम गोडसे द्वारा दिये गए उस बयान को उद्धृत कर रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा। ठाकुर की टिप्पणी को लेकर विपक्षी सदस्यों द्वारा विरोध जताए जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एसपीजी (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान सिर्फ द्रमुक नेता का बयान ही रिकॉर्ड में जाएगा। पेज-7 भी देखें